टोल पर टैक्स को लेकर हुए विवाद में महापौर के बेटे और टोलकर्मी आपस में भिड़ गए। उनमें हाथापाई भी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत के दोनों बेटे और दो युवतियां अपनी गाड़ी में अजमेर से पुष्कर की ओर जा रहे थे। तभी पुष्कर नाके पर महापौर के बेटों ने कार रोकी। टोलकर्मी ने टैक्स मांगा, लेकिन उन्होंने वीआईपी होने से टोल देने से इंकार कर दिया।
इससे टोलकर्मियों और महापौर पुत्रों में कहासुनी शुरु हो गई, जो कि हाथापाई में तब्दील हो गई। सूचना मिलने पर पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची।
रसीद मांगने पर वह आक्रोशित होकर अभद्रता
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
महापौर गहलोत के बेटे विनीत का कहना है कि उन्होंने टोलकर्मी को टैक्स के रूपए दे दिए थे, लेकिन उन्होंने रसीद नहीं दी। रसीद मांगने पर वह आक्रोशित होकर अभद्रता करने लगे और फिर मारपीट शुरु कर दी।
वहीं, टोलकर्मियों ने विनीत और उसके भाई पर वीआईपी रौब दिखाने और थाने में बंद करवाने धमकियां देने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में से किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।