फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक दिन की नौकरी, अगले दिन हथियारों से छीन ली सांसें 

Sun, 23 Jul 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक गारमेंट व्यापारी के यहां नौकरी की शुरूआत करने वाले व्यक्ति की ड्यूटी के अगले दिन ही अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हत्या कर डाली। आज सुबह लहूलुहान लाश देखकर इलाके के व्यापारियों में सनसनी मच गई। 
विज्ञापन


निर्मम हत्या की यह वारदात राजस्‍थान में श्रीगंगानगर जिले के प्रताप मार्केट में हुई। जहां एक गारमेंट व्यवसायी के यहां चौकीदार उमेश पांडे का शव मार्केट में लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर और मुंह पर घातक हथियार से वारकर हत्या की गई। 

श्रीगंगानगर पुलिस के मुताबिक वार्ड 3, पुरानी आबादी निवासी मृतक उमेश पांडे ने एक दिन पहले ही गारमेंट व्यापारी के यहां चौकीदार की नौकरी की थी। उसका बेटा भी इसी मार्केट में नौकरी करता है। कल देर रात को उमेश नौकरी कर रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने सरिया या अन्य धारदार हथियार से उमेश के सिर व चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस जता रही है ​यह आशंका

हत्या - फोटो : Demo pic
आज सुबह स्थानीय लोगों ने उमेश का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक हरेंद्र महावर के मुताबिक सूचना मिलने पर सीओ सि‍टी तुलसीदास और कोतवाल राहुल यादव मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस का मानना है कि कुछ दिनों पहले प्रताप मार्केट में जगदीश हैंडलूम के ताले तोड़कर नकदी चुराई गई थी। इसके बाद वहां से एक चौकीदार को हटा दिया गया था। वह चौकीदार शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। 

ऐसे में पुलिस इस बिंदु को लेकर भी तफ्फीश कर रही है कि कहीं किसी चोर गिरोह या फिर हटाए गए चौकीदार ने तो आपसी रंजिश में हत्या नहीं कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें