फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 10 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी, PGI रेफर

Sun, 14 May 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार किया
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद 10 साल की बच्ची गर्भवती हो गई थी। अब उसकी हालत काफी बिगड़ गई है कि उसे अब पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। यहां डाक्टरों के पैनल ने पीड़िता के स्वास्थ्य की जांच की। अब सोमवार को बोर्ड रिपोर्ट देगा।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस गर्भपात कराने या न करवाने का फैसला लेगी। उधर, शनिवार को जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी नीलम आहूजा और उमा नेहरा पीजीआई पहुंची और किशोरी की मां से बातचीत की।

पदाधिकारियों ने किशोरी से उसके साथ हुए पूरे हादसे की जानकारी ली। बाल कल्याण समिति ने वहां के वार्ड इंचार्ज और स्टाफ को बच्ची का पूरा-पूरा ध्यान और स्पेशल चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सौतेले पिता ने किया बच्ची से रेप

रेप - फोटो : demo pics
बाल कल्याण समिति की सदस्य नीलम ने बताया कि बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी सौतेले पिता को सख्त सजा होनी चाहिए। बच्ची अभी मानसिक रूप  से दबाव में है और पूरी बात बताने के लिए तैयार नहीं है। जल्द से जल्द इस बच्ची की एक्सपर्ट काउंसलर से काउसिंलिंग करवाई जाएगी ताकि बच्ची वह इस मानसिक स्थिति से बाहर आ सके।

बाल कल्याण समिति की सदस्या उमा नेहरा ने बताया कि पीड़ित बच्ची समेत उसके भाई-बहन को जल्द जिला बाल संरक्षण इकाई की स्पांसरशिप योजना के तहत कवर किया जाएगा। ताकि बच्ची और उसके परिवार को बच्चों के लालन-पालन के लिए आर्थिक मदद मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें