अलवर जिले के भिवाड़ी कस्बे में नगीना गार्डन के पास इंजीनियर सुनील गढ़ पर फायरिंग करवाने में शामिल मास्टर माइंड योगेन्द्र उर्फ योगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेन्द्र उर्फ योगी है। करीब 37 वर्षीय योगेंद्र ब्लाक 19, कोसमोस ग्रीन भिवाड़ी थाना भिवाड़ी, अलवर का रहने वाला है। आरोपी योगेन्द्र उर्फ योगी ने करीब चार—पांच साल पहले रामपुरा भिवाडी स्थित वीनस फर्मा सूटिकल्स आयुर्वेदिक दवा फैक्टी, में लगाई थी। तब आरोपी योगेन्द्र और हत्या के शिकार इंजीनियर सुनील गढ़ के बीच दोस्ती हो गयी। इसके बाद दोनों ने पार्टनरशिप में करीब 3-4 साल पहले भिवाड़ी ओधौगिक क्षेत्र में हिन्दुस्तान मेडिक्योर प्रा0 लि0 के नाम से दवा बनाने का प्रोजेक्ट लगाया।
इस प्रोजेक्ट में करीब 16 लाख रुपए का नुकसान हो गया। जिससे इंजीनियर सुनील गढ़ व आरोपी योगेन्द्र के बीच मन मुटाव हो गया। आरोपी योगन्द्र को कम्पनी के डायरेक्टर पद से हटा दिया और हिसाब नहीं किया। इस पर दोनों पक्षों में रंजिश हो गई और वर्ष 2014 व 2015 में मुकदमेबाजी हो गई। आरोपी योगेन्द्र के ससुराल पक्ष के मकान को भी बैंक लोन के चलते बैंक ने कब्जे में ले लिया।
इस पर आरोपी योगेन्द्र ने सुपारी किलर मुरारी गुर्जर निवासी गांव सेदपुर भिवाड़ी को पचास हजार रुपए कि पार्टनर इंजीनियर सुनील गढ़ व उसकी पत्नि डा0 विपला को धमका कर हिसाब करवाने और हिसाब नहीं करने पर गोली मारकर हत्या करने की सुपारी दी।