फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी जिंदा है 'कंस मामा', 60 हजार में कर दिया सौदा

Thu, 28 Sep 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक कलियुगी कंस मामा ने अपनी भांजी को उसके ताऊ के साथ मिलकर चंद रुपयों के लिए उसका सौदा कर दिया। मध्यप्रदेश से लड़की का सौदा करने आए उसके मामा और ताऊ जब अलवर पहुंचे तब जाकर पूरे मामला खुलकर सामने आया।  
विज्ञापन

 
दरअसल अलवर में  मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने गोविंदगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की कार्रवाई में इस गिरोह के चार जने पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि एक अब भी फरार चल रहा है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मूलचंद राणा ने बताया कि 9 सितंबर 2017 को शाम 4 बजे गोविंदगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि डाबरी में एक मकान के पास एक लड़की है जो मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके की रहने वाली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उसने गिरोह को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मथुरा से लाए थे ट्रेन में

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया की लड़की को बेचने,देह शोषण कराने सहित कई मामलों में आरोपी गोविंदगढ़ पुलिस थाना नगर बटवारा गांव निवासी विश्राम  गुर्जर ,उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जटवाली गांव निवासी विजय, मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाके के कमली आदिवासी एवं मध्य प्रदेश के ही तेंदुआ  ग्राम पंचायत के भूतपूर्व सरपंच त्रिभान सिंह को गिरफ्तार किया है।

लड़की ने  बताया कि मध्यप्रदेश में रहने वाली ताई पिश्ता, ताऊ अमली एवं मामा रघुराज उसे गांव से मथुरा ट्रेन में लेकर आए। यहां उन्होंने विजय नाम के व्यक्ति को 60 हजार रुपए लेकर शादी करने की इरादे से बेच दिया। इसके बाद अलवर का रहने वाला विजय नाम का शख्स उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर गांव बटवारा ले आया जहां उसने  लड़की को घर में छुपाकर रखा था।

 
विज्ञापन

बिन मां की बच्ची का फायदा उठाना चाहता था मामा

girl
गोविंदगढ़ पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद लड़की वर्तमान में आरती बालिका गृह अलवर में रह रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि बालिका की मां की मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी थी जिसके बाद उसके पिता उसी समय घर छोड़कर कहीं चले गए थे। पीड़ित बालिका के दो बहन और एक भाई है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें