फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहादः हत्यारे ने इस नाबालिग से बनवाया था बर्बर हत्या का वीडियो

Thu, 07 Dec 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी शंभुलाल रैगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लव जेहाद का हवाला देते हुए एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या की सनसनीखेज वारदात में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आए सिरफिरे हत्यारे शंभुलाल रैगर ने खुलासा किया कि हत्या के वक्त उसका नाबालिग भांजा इस बर्बर हत्या का वीडियो बना रहा था। यही नहीं, वारदात के वक्त उसकी मानसिक रूप से कमजोर बेटी का भी मौके पर होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन



राजस्थान के राजसमंद में हुई एक हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद माहौल में तनाव फैल गया है। इधर, पुलिस आरोपी शंभूलाल से पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी हुई है। मामले में पुलिस ने बर्बरतापूर्ण मौत का वीडियो बनाने वाले नाबालिग को पकड़ लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।

यह पूरा घटनाक्रम राजसमंद के राजनगर थाने के कोतवाली के सौ फीट रोड के पास देव हैरिटेज रोड का है। वहीं, आज गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में आरोपी हत्यारे शंभुलाल रैगर ने बताया कि कुछ लोग उनके मोहल्ले की एक लड़की को भगाकर ले गए थे। इस लड़की का भाई शंभुलाल का खास दोस्त है। वह युवती को बचपन से उस युवती को जानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोला, लड़की के परिवार को मिल रही थीं धमकियां

वीडियो फुटेज में आरोपी शंभुलाल रैगर - फोटो : Amar Ujala
शभुलाल का कहना है कि लड़की के परिवार का सहयोग करने पर उन्हें धमकियां मिल रही थीं। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि शंभूलाल ने कांट्रेक्टर 50 वर्षीय अफराजूल की हत्या क्यों की? वह क्यों उसे कंस्ट्रक्शन का काम करवाने के बहाने अपने स्कूटर पर एक खेत में ले गया और फिर उसकी बेरहमी से गैंती और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी।

इस दौरान उसके नाबालिग भांजे ने बर्बर मर्डर का मोबाइल फोन से वीडियो बनाया और फिर इसे शंभूलाल ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इनमें एक वीडियो में वह खुद को आज सुबह सरेंडर करने की बात भी कर रहा था। लेकिन उसने एेसा नहीं किया। पुलिस ने आरोपी शंभूलाल को राजसमंद में केलवा के रेगर मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें