बांसवाड़ा में कनिष्ठ लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार
- फोटो : Vishnu Sharma
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा की टीम ने बुधवार को एक कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ लिपिक को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक जीवतराम बांसवाड़ा जिले की घाटोल तहसील में स्थित नरवाली कार्यालय ग्राम पंचायत में पदस्थापित है।
उसके खिलाफ गांव नरवाली, घाटोल निवासी गुलाब सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पैतृक मकान का पट्टा जारी करने एवं एक पुराने पट्टे का नवीनीकरण करने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन किया था। इस काम की एवज में जीवतराम ने तीन हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। तब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उपाधीक्षक गुलाब सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद बुधवार को परिवादी गुलाब सिंह को तीन हजार रुपये देकर जीवत राम के किराए के मकान पर भेजा गया। जहां रकम लेते ही एसीबी ने उसे धरदबोचा।