फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पति सहित पांच पर दहेज उत्पीडन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हुडा सेक्टर 17 निवासी विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर जेठ पर छेड़छाड़ और पति सहित पांच ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन

जगाधरी के हुडा सेक्टर-17 निवासी विवाहिता ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पांच फरवरी 2016 को सहारनपुर के केशव नगर निवासी अंकुश के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर उसे विदा किया था मगर शादी में दिए गए सामान से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोपी उससे और अधिक दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। एक दिन उसके जेठ गौरव मकानी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसके बाद जब उन्हें ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो उसने उन्हें जेठ की करतूत के बारे में बताया। लेकिन आरोपियों ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टा उसे ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने जांच के बाद उसके आरोपी जेठ गौरव मकानी पर छेड़छाड़, पति अंकुश, ससुर केवल कृष्ण, सास गीता व जेठानी भारती पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह का कहना है कि जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप है, बाकी पर दहेज उत्पीड़न का।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें