फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार, आधे घंटे में एक ही महिला की दो बार कटी चोटी

Sun, 13 Aug 2017 02:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इस महिला का दावा कि कटी है चोटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के अलग-अलग इलाकों में चोटी कटवा का कहर देखने को मिल रहा है। अब तक केवल एक बार बाल काटने की घटनाएं सुनने को मिली थी, अबकी बार दावा है कि एक ही महिला की महज आधे घंटे में दो बार चोटी कट गई। 
विज्ञापन


हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में चोटी कटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। ताजा मामला उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र की यादव कॉलोनी में सामने आया है। यहां एक महिला की आधे घंटे के दरमियान दो बार चोटी कट गई। 

इसके बाद यह महिला बेहोश हो गई। एक ही महिला की दो बार चोटी कटने की यह संभवत: पहला मामला है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई और महिला के घर तमाशबीनों का जमघट लग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

 

चाय बनाते समय कटी चोटी

कटे हुए बाल - फोटो : अमर उजाला
चोटी कटने की यह कथित घटना यादव कॉलोनी में रहने वाले पंजाबी परिवार की गुरप्रीत सिंह की पुत्रवधू के साथ हुई। 

महिला के परिजनों के अनुसार कल शाम वह चाय में बना रही थी, तभी अचानक से उसके बाल कटकर नीचे गिर गए। जिसे देखकर वह बेहोश हो गई। उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। 

थोड़ी देर बाद परिजन घर आए तो वे उसे बेहोश देखकर हक्के-बक्के रह गए। पास ही कटे हुए बाल थी पड़े थे। थोड़ी देर में महिला को होश आ गया। इसी बीच करीब आधा घंटे बाद परिवार के सदस्यों के सामने ही महिला के बाल एक बार फिर कटकर नीचे गिर गए।
 
विज्ञापन

कॉलोनी में फैली दहशत

कटे हुए बाल - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर में वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इससे कॉलोनी में भी दहशत व्याप्त हो गई।  सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें