फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े का बदला लेने आए पांच हथियारबंद युवक गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पांच हथियारबंद युवक गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अपने साथी के झगड़े का बदला लेने आए हथियारबंद पांच युवक वारदात से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पांचों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, तीन कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए है। यह कार्रवाई जयपुर पूर्व में बजाज नगर थाना पुलिस ने की है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी केशव जाट (28) निवासी सेवर, भरतपुर, दूसरा आरोपी राघव जाट (19) निवासी फतेहपुर सीकरी, आगरा उत्तरप्रदेश, तीसरा आरोपी आकाश जाट (22) निवासी चिकसाना, भरतपुर, चौथा आरोपी मुकुल उर्फ चिंटू जाट(22) निवासी मथुरागेट, भरतपुर और पांचवां आरोपी दीपेंद्र उर्फ पिंटू जाट (23) निवासी उन्देरा, फतेहपुर सीकर आगरा यूपी है।

इन आरोपियों में शामिल आकाश का जयपुर में किसी से झगड़ा था। उस युवक को सबक सिखाने के लिए ये लोग यूपी भरतपुर से जयपुर आए थे। लेकिन यहां बजाज नगर थानाप्रभारी मनोज कुमार गुप्ता को इसकी भनक लग गई और पुलिस टीम ने आरोपियों को धरदबोचा। तलाशी लेने पर उनसे देशी कट्टा, कारतूस व धारदार हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें