फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में की थी फायरिंग, तीन साल बाद गिरफ्तार

Mon, 15 May 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी नसरुद्दीन - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजस्थान में दिसंबर 2013 में विधानसभा चुनाव के दौरान जयपुर में पोलिंग बूथ पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नसरुद्दीन उर्फ लल्ला निवासी आजाद नगर बस्ती, जवाहर नगर का है। आरोपी के खिलाफ 1 दिसंबर 2013 को सिंधी कॉलोनी निवासी शोभराज जीवनानी ने जवाहर नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव के दिन आदर्श नगर क्षेत्र के पोलिंग बूथ के बाहर टेबिल लगाकर बैठा था।

मतदान के अंतिम वक्त में शाम करीब साढ़े चार बजे  आरोपी नसरुद्दीन अपने साथी मोहम्मद शाकिर और मोहम्मद शाहिद के साथ फतेह टीबा पोलिंग बूथ  पहुंचे। वहां टैबल को धक्का मारकर हवा में उछाल दिया और शोभराज पर फायरिंग की, लेकिन वह बच गया और गोली चलने से वहां अफरा—तफरी मच गई। इसके बाद तीनों आरोपी वहां धमकियां देकर फरार हो गए। तब से पुलिस को इनकी तलाश थी। सोमवार को थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी नसरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें