फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम से लौट रहे लोक गायक की गाड़ी पर फायरिंग, बाल बाल बचे

Mon, 15 May 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
जौनपुर जिले के देवीगंज बाजार के पास रविवार की रात वैवाहिक समारोह से लौट रहे लोक गायक अमित यादव की सफारी गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। संयोग था कि गोली गाड़ी के पीछे के शीशे को तोड़ती हुई अगले दरवाजे के शीशे को पार करते हुए निकल गई और वह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में सुरक्षित उन्हें घर पहुंचाया। पट्टी प्रतापगढ़ निवासी अमित कई वर्षों से सिकरारा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में अपने ननिहाल में रह रहते हैं। रात करीब 12 बजे वह ताहिरपुर गांव से जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव के घर शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

सिकरारा-बरईपार मार्ग पर देवीगंज के पास बाइक सवार तीन युवकों ने पीछे से फायरिंग कर दी। गोली उनकी गाड़ी के पिछले शीशे को पार करते हुए आगे के दाहिनी खिड़की के शीशे  से निकल गयी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष  विश्वनाथ यादव ने आवश्यक पूछताछ कर उन्हें व गाड़ी में सवार अन्य लोगों को सुरक्षित घर तक पहुंचाया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है जबकि भुक्तभोगी के अनुसार बदमाशों में से कुछ  के चेहरे सामने आने पर वह पहचान सकते हैं ।
विज्ञापन


उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है । अमित यादव द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है फिर भी स्थानीय पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें