फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव अफेयर में हुआ फायर, युवक घायल

Sat, 29 Jul 2017 04:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इस युवक पर हुआ था हमला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक कर रहे एक युवक को बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने फायर कर घायल कर दिया। इससे क्षेत्र में हडकम्प मच गया। 
विज्ञापन


घटना उदयपुर शहर की है। नियमित रूप से रानी रोड़ पर मॉर्निंग वॉक करने वाले एक युवक कमल गहलोत पर आज सुबह मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए दो लोगों ने एयरगन से फायर कर दिया। इससे कमल केे पेट और सीने में छर्रे घुस गए। उसे तत्काल महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचाया गया जहां आॅपरेशन कर छर्रे बाहर निकाल दिए।  

इस घटना के बाद फरार हुए दोनों युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन हमलावरों को कोई सुराग नहीं लगा। अम्बामाता थाना पुलिस घायल के बयानों के आधार पर आरोपियों को नामजद कर अब आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कमल गहलोत वाल्मिकी कॉलोनी का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है। वहीं, चिकित्सालय में इलाज के दौरान घायल के परिजन और रिश्तेदार जमा हो गए। उन्होंने पुलिस के समक्ष आक्रोश जताते हुए हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें