फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी डॉक्टर का ड्राइवर लाता था ग्राहक, दोनों रंगे हाथों गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
यहां हुआ भ्रूण लिंग परीक्षण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अवैध तरीके से भ्रूण लिंग परीक्षण और गर्भपात करवाने के मामले में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर और उसके ड्राइवर को आज रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़ा गया दलाल पिछले करीब 17 साल से महिला डॉक्टर का ड्राइवर है और वही गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात के लिए डॉक्टर के क्लिनिक पर ले जाने की भूमिका अदा करता था।
विज्ञापन



वहीं, पकड़ी गई महिला डॉक्टर पहले भी भ्रूण लिंग परीक्षण में स्टिंग आॅपरेशन परीक्षण का शिकार हो चुकी है। जिस मामले में उसकी राज्य सरकार ने सेवाएं समाप्त कर दी थी।राजस्थान के बूंदी जिले में यह बड़ी कार्रवाई राज्य की पीसीपीएनडीटी सेल ने की।

जिसकी बूंदी जिले में यह दूसरी एवं इस साल में अब तक 28 वां डिकाॅय आॅपरेशन है। राज्य समुचित प्राधिकारी के अध्यक्ष एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि गिरफ्तार स्त्री रोग विशेषज्ञ लॉज व्यास और दलाल सुनील शर्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुआ स्टिंग अॉपरेशन और जाल में फंसे आरोपी

दलाल सुनील शर्मा - फोटो : Vishnu Sharma
आरोपी सुनील शर्मा कोटा संभाग की गर्भवती महिलाओं को गर्भस्थ शिशु की लिंग जांच करवाने और अनाधिकृत रूप से गर्भसमापन करवाने के लिए डॉ लाज व्यास के बूंदी स्थित व्यास नर्सिंग होम में ले जाता है। इसकी शिकायतें मिलने पर डिकॉय आॅपरेशन रचा। इशारा मिलने पर पीसीपीएनडीटी सेल ने आरोपी दलाल सुनील शर्मा से 5 हजार और महिला चिकित्सक के कब्जे से 13 हजार रुपए हूबहू नम्बर के बरामद कर लिए। 

जिसमें डिकाॅय महिला और सहयोगी को बोगस ग्राहक बनाकर दलाल सुनील के पास भेज गया। उसने 18 हजार रुपए में सौदा तय कर रुपए ले लिए। इसके बाद दलाल सुनील गर्भवती महिला व सहयोगी को डॉक्टर लाज व्यास के पास भ्रूण लिंग जाँच की सोनोग्राफी करवाने के लिए व्यास नर्सिंग होम ले गया।वहां डॉक्टर लाज व्यास ने डिकोई महिला की लिंग जाँच की सोनोग्राफी की। रिजल्ट नेगेटिव बताकर गर्भवती महिला के बालिका होने की जानकारी दी। 

नवीन जैन ने बताया कि इससे पहले डॉक्टर लाज व्यास पहले भी एक स्टिंग आॅपरेशन में आरोपी रह चुकी है। इस आधार पर चिकित्सा विभाग द्वारा उन्हें राज्य सेवा से टर्मिनेट कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें