फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई मर्डरः शक की सुई रूम पार्टनर पर भी, हत्यारों ने कर दी ये गलती

Tue, 08 Aug 2017 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) सत्यम मिश्रा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की जांच कई ‌बिंदुओं को लेकर चल रही है। हालांकि  पूरे मामले में हत्यारे भी ऐसी गलती कर गए कि पुलिस के लिए पूरी गुत्‍थी सुलझाना काफी आसान हो गया है। 
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस ने सबसे पहले सत्यम मिश्रा का सेलफोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल निकलवाई है। वहीं शक रूम पार्टनर रविकांत मौर्य पर भी है। ऐसे में पुलिस ने सत्यम मिश्रा के रूम पार्टनर जेई रविकांत मौर्य के सेलफोन की डिटेल और लोकेशन भी खंगालनी शुरू कर दी है। रविकांत के आने पर उससे पूछताछ की तैयारी है। 

बता दें कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मंदाकिनीपुरम में सरकारी आवासीय कालोनी बनाई गई है। कालोनी निवासी लोगों ने बताया कि गेट पर चौकीदार रहता है। रात 10 बजे के बाद गेट बंद हो जाता है। इसके चलते रात में कालोनी में अज्ञात के घुसने की कोई गुंजाइश नहीं है। 
विज्ञापन

हत्यारों से जूतों से सीढ़ियों तक पहुंचा खून

पुलिस को पता चला है कि जेई सत्यम मिश्रा की हत्या में शामिल लोग स्पोर्ट शूज और चप्पल पहने थे। पुलिस ने बताया कि जेई के शरीर से निकलने वाले खून से उन लोगों के जूते और चप्पल रंग गए थे। जो घटना को अंजाम देने के बाद आवास से जाते वक्त सीढ़ियों पर उनके निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

बुलंदशहर से आई फोरेंसिक टीम

जेई हत्याकांड के मामले में मौके से सबूत जुटाने के लिए बुलंदशहर से फोरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया। सीओ सिटी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से काफी सबूत हासिल किए है। जिन पर पुलिस टीम काम कर रही है। इसके चलते जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें