फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेगा कार्य के दौरान मिट्टी धंसी, कई महिला मजदूर दबी

Fri, 21 Apr 2017 02:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
नरेगा कार्य के दौरान मिट्टी धंसी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर जिले में शाहपुरा के भाबरू गांव स्थित डेहरा की ढाणी में चल रहे नरेगा कार्य के दौरान शुक्रवार को मिट्टी धंस गई। इससे वहां खुदाई काम कर रही करीब एक दर्जन से ज्यादा महिला मजदूर दब गई। इससे वहां मौजूद अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


तत्काल पुरुष मजदूरों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से मिट्टी में दबी महिला मजदूरों को बाहर निकालकर शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार भाबरू स्थित डेहरा में नरेगा कार्य चल रहा है। जहां दो दर्जन से अधिक महिलाएं टीले के पास मिट्टी खुदाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान टीले की मिटटी धंसने से एक दर्जन से अधिक महिलाएं दब गई। हादसे के बाद मजदूरों में अफरा— तफरी मच गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद मिटटी के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला ।

लोगों ने आरोप लगाया कि नरेगा कार्यस्थल पर सुविधाओं की कमी है। सूचना के बाद भी सरपंच व सचिव मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। फ़िलहाल सभी घायल महिला मजदूरों का इलाज़ जारी है तथा उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें