तिरुवनंतपुरम के पतपनपुरम में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, गुरुवार को कोल्लम पुलिस ने 13 साल के लड़के को 15 साल की लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक चार दिन पहले ही इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया था। लड़की ने जब पेट में दर्द होने की शिकायत की तो उसको अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने लड़की की मां को सूचित किया कि लड़की पूरी तरह से प्रेगनेंट है। घर पहुंचते ही 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने एक बेबी को जन्म दिया। जबकी लड़का 8वीं कक्षा में पढ़ता है।
इस मामले में जब लड़की से पूछा गया तो लड़की ने कहा कि मेरे प्रेगनेंसी का जिम्मेदार टीनेजर पड़ोसी है। वहीं लड़का को पुलिस ने मैंगलोर में रह रहे उसके रिलेटिव के यहां से पकड़ा। वहीं, लड़का ने भी स्वीकार किया कि उसने उस लड़की के साथ कुछ समय के लिए सेक्स किया। हालांकि, इस तरह का मामला कुछ दिन पहले ऐरनाकुलम में देखा गया जिसमें 16 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्मा दिया और उसका पिता 12 साल का लड़का था।
बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में दोनों का ब्लड सेंपल कलेक्ट कर लिया है जिससे कि डीएनए टेस्ट में कनफर्म हो सके। इस मामले पर जांच कर रहे पतपनपुरम सर्किल इंसपेक्टर एस नंदकुमार ने कहा कि सड़की की तरफ से इस केस को रजिस्ट्रर्ड कर लिया गया है और इस मामले में लीगल एक्सपर्ट का विचार लिया जाएगा।