फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर सो रहे दो मासूमों को डंपर ने कुचला, एक बच्चे की मौत 

Fri, 14 Jul 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फुटपाथ पर खाट बिछाकर सो रहे दो मासूम बच्चों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई, दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसे को देखकर स्थानीय निवासी भी दहल गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह वारदात भरतपुर जिले के कांमा पहाड़ी मार्ग पर झण्डीपुरा गांव की है। जहां बीती देर रात को 13 बर्षीय बालक मुनफेद अपने भाई के साथ फुटपाथ पर सो रहा था। तभी तेज रफ्तार एक डंपर ने चारपाई को टक्कर मारते हुए बच्चों को चपेट में ले लिया। इससे मुनफेद की मौत हो गई। जबकि दूसरा बालक घायल हो गया।

सूचना मिलने के बाद पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मुनफेद के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद गुस्साए परिजन बच्चे के शव को लेकर घरवाले पहाड़ी थाना पहुंच गए। जहां परिजन व स्थानीय लोगों की पुलिसकर्मियों से तकरार हुई। वहीं, चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें