फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में देर रात LIVE एनकाउंटर, दो बदमाशों को पैर में मारी गोली

Fri, 14 Jul 2017 02:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों में हड़कंप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार की देर रात को उस समय पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जब कुछ बदमाश पुलिस से भिड़ गए और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को जख्मी कर दिया और अरेस्ट कर लिया। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र में एटूजेड रोड पर गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लग गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। इसके बाद अधिक संख्या में पुलिस बल पहुंचा और बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी। 

बता दें कि पकड़े गए बदमाश मंसूरपुर और नसीरपुर में हुई लूट की घटना में शामिल रहे हैं। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जबकि तीन आरोपी भागने में सफल हो गए। इनके पास से बिना नम्बर की कार और दो तमंचे बरामद हुए हैं। दोनों घायल बदमाशों में एक की पहचान भोपा इलाके के गांव भोकरहेडी निवासी संजू और दूसरे की मेरठ के हस्तिनापुर निवासी सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें