रामगंज थाना इलाके में कल रात हुए बवाल के बाद पुलिस अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक सभी मौके पर पहुंचे। डीजीपी, पुलिस कमिश्रनर ने जहां शांति बनाए रखने की अपील की, वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व जयपुर मेयर भी मौके पर पहुंचे।
DGP अजीत सिंह शेखावत ने कहा कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है, उपद्रवियों व कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। उपद्रव के पीछे जो भी कारण रहे हों उनकी जांच कराई जाएगी। ऐहतियातन कर्फ्यू लगाया है तथा नेट सेवा बंद की गई हैं। कमिश्नरेट से समय-समय पर अपडेट लिया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने कहा कि चार थाना इलाके में अग्रिम आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया है। भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। यदि पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।