फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौर में डॉक्टर का अपहरण, नागौर में छोड़ा

Mon, 15 May 2017 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
जालौर में डॉक्टर का अपहरण - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक डॉक्टर का अपहरण होने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस को सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी करवाई गई। पड़ताल शुरु हुई तब अगवा डॉक्टर को नागौर ले जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद नागौर में सदर थाना पुलिस ने डॉक्टर को दस्तयाब कर लिया।
विज्ञापन


सकी सूचना जालौर के सायला थानाप्रभारी अरविंद सिंह को दी गई। तब वह पुलिस टीम के साथ नागौर के लिए रवाना हो गए। प्रारंभिक पड़ताल में रुपयों के लेनदेन विवाद में डॉक्टर को ले जाने की जानकारी मिली है। जिसका कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है।

थानाप्रभारी अरविंद सिंह के मुताबिक सायला के सियावट कस्बे में रहने वाले डॉक्टर ओमप्रकाश चौधरी वहीं, एक निजी क्लिनिक चलाते है। तीन चार लोग आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे डॉक्टर ओमप्रकाश के घर पहुंचे और उन्हें अपनी गाड़ी में जबरन बैठाकर रवाना हो गए। अपहृत डॉक्टर ओमप्रकाश बीकानेर का रहने वाला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर सायला थानाप्रभारी अरविंद सिंह और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। ओमप्रकाश के परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। नाकाबंदी करवाई गई। पुलिस के मुताबिक सुबह पता चला कि ओमप्रकाश को अगवा कर लोगों ने उन्हें नागौर ले गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें