फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर तिलक करने के लिए भाई का इंतजार कर रही थीं बहनें, फिर आई ऐसी खबर

Sat, 21 Oct 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई दूज की सुबह तिलक करने के लिए बहनें घर पर भाई का इंतजार कर रहीं थीं। इन बहनों का भाई दोस्तों के साथ पार्टी के लिए निकला था, लेकिन सुबह तक नहीं लौटा। इस पर घर वाले उसे तलाशने निकले तो पता चला कि वह तो फंदे पर लटका हुआ है।  
विज्ञापन


घटना राजस्थान के कोटा जिले की है। यहां योगेश उर्फ कालूलाल का शव कोटा के नजदीक कल्याणपुरा रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की टंकी की सीढ़ियों पर मफलर से लटका मिला। सूचना मिलते ही सीमल्या पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के पिता हंसराज मीणा ने बताया कि उनका पुत्र योगेश उर्फ कालूलाल मंडोला गांव स्थित घर से दो दोस्तों के साथ बीती रात दिवाली की पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो आज सुबह उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच भाई दूज पर बहनें भी घर आ गई, लेकिन योगेश वापस नहीं लौटा।

काफी तलाशने के बाद उसे रेलवे स्टेशन पर देखने गए तो वहां बनी पानी की टंकी के पास सीढ़ियों पर योगेश लटका मिला। योगेश के पिता हंसराज मीणा ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मामले की जाच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें