फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादी को कोतवाली बुलाकर पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/ पूरनपुर।
विज्ञापन

सराफ महेश रस्तोगी से लूटपाट और हत्या के मामले में शनिवार को चार दिन बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने वादी और सराफ महेश के भाई को फिर कोतवाली बुलाकर घटना को लेकर पूछताछ की तथा संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए कुछ संदिग्धों की पहचान भी उनसे कराने की कोशिश की। हालांकि अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

नगर निवासी सराफ महेश रस्तोगी से जेवरात भरा थैला लूटने और उनकी गोली मारकर हत्या करने की घटना मंगलवार को अंजाम दी गई। महेश के भाई सुरेश रस्तोगी घटना के समय साथ थे और वह घटना के वादी हैं। शनिवार को चार दिन बीत गए। पुलिस ने घटना के खुलासा को आठ दिन का समय व्यापारियों से मांगा था लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि घटना के खुलासा के प्रयास में जुटी पुलिस क्षेत्र और क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे शातिर अपराधियों से पूछताछ कर रही है। सर्विलांस टीम, एसओजी सहित अन्य टीमें घटना के खुलासा को लगी हुई हैं। शनिवार को पुलिस ने घटना के वादी और चश्मदीद पीड़ित सराफ व्यापारी सुरेश रस्तोगी को कोतवाली बुलाकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। सुरेश रस्तोगी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस कई बार उससे पूछताछ कर चुकी है। कई शातिर बदमाशों के अलावा काली पल्सर बाइकों को भी उसे दिखाकर शिनाख्त कराई गई। उनका मानना है कि पुलिस घटना के खुलासा के प्रयास में तो जुटी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना के खुलासा के प्रयास जारी हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें