फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध थड़ी को हटाकर लौट रही पुलिस पर पथराव

Mon, 03 Apr 2017 12:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
अमानीशाह नाला - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर में रविवार को एक थड़ी हटाने का विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने पुलिस और जेएमसी दस्ते पर पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने एक महिला समेत 11 जनों का गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमानीशाह नाले के पास सुंदर नगर कच्ची बस्ती में रहने वाली फिरोजा ने दरगाह के पास सड़क किनारे एक थड़ी रखवा दी। जिसकी शिकायत दरगाह कमेटी ने पुलिस और नगर निगम में की। 

रविवार को एडिशनल डीसीपी राजेश मील ने निगम आयुक्त से बातचीत कर निगमकर्मियों को बुलवाया। निगम का दस्ता और विद्याधर नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने शाम को इस थड़ी को हटा दिया। इसके बाद पुलिस और निगम का दस्ता लौट रहा था। 
विज्ञापन

 
तभी सुंदर नगर कच्ची बस्ती की ओर से सैंकड़ों महिला—पुरुष दौड़ते हुए आए और लिस पर पथराव शुरु कर दिया। जिसमें कांस्टेबल राजेंद्र समेत तीन कांस्टेबलों के चोटें आई।
सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी नार्थ राजेश मील, एसीपी जगमोहन शर्मा समेत विद्याधर नगर सर्किल के तीनों थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पथराव कर रहे भीड़ को खदेड़ा और फिरोजा समेत 11 जनों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें