फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहदी जिले में चोर गैंग सक्रिय, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

Fri, 02 Jun 2017 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में आए बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जैसलमेर जिले के सरहदी इलाके में इन दिनों रैकी के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय है। नहरी क्षेत्र मोहनगढ़ कस्बे में दिनदहाड़े शातिर ठग इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों पर चोरी की वारदात कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ कस्बे में गुरूवार दोपहर को युवक व एक बच्चे ने अलग—अलग दुकानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। वारदात के बाद रात को व्यवसायी ने सामान संभाला तो 20 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। इलेक्ट्रोनिक दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तब संदिग्ध आरोपी चोरी करते नजर आए। जिसमें युवक के साथ एक बच्चा भी शामिल था।

इसी प्रकार दुकान में मौजूद एक अन्य युवक की जेब से भी 12 हजार रूपए पार किए गए। वहीं, इलेक्ट्रोनिक की दुकानों से मोबाईल फोन चोरी होने की जानकारी भी मिली। मुकदमा दर्ज होने पर मोहनगढ़ थाना पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज में आए बदमाशों की तस्वीर के आधार पर जांच शुरु कर दी है। संभावना लगाई जा रही है कि रैकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें