फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहाना में व्यापारी को गोली मारकर नकदी लूटी

Mon, 12 Jun 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर में सोमवार को मुहाना मंडी में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी और उससे नकदी लूटकर भाग निकले। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मुहाना थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस फिलहाल लूट के इरादे से वारदात का अंदेशा जता रही है। मुहानामंडी के आसपास लगे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि हुलिया पहचाना जा सके।

जानलेवा हमले और लूट की यह वारदात मुहाना मंडी के गेट नम्बर- तीन के पास हुई। बाइक सवार बदमाश हेलमेट पहने वहां पहुंचे। इनमें बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने मंडी के व्यापारी घनश्याम कश्यप के पैर में गोली मारी। इसके बाद पीड़ित व्यापारी के पास रखे 20 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद हमले में गंभीर घायल व्यापारी को न्यू सांगानेर रोड पर धन्वंतरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।  पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें