अलवर के मुंडावर थाना क्षेत्र में स्थानीय ग्राम पीपली के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। युवक के शव को अलवर के सामान्य चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है।
परिजनों के अनुसार मुंडावर निवासी महेंद्र कुमार अपनी बाइक से सोडावास खेती के लिए गया हुआ था। वापसी में घर की तरफ लौटते समय ग्राम पीपली के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अलवर के सामान्य चिकित्सालय में स्थित मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।