आरोपों के इस दौर में एक बाबा और फंस गया, तो उसने अपना प्राइवेट पार्ट खुद ही काट डाला। बाबा पर अवैध संबंध का आरोप लगा था।
चौंकाने वाली यह घटना राजस्थान के चूरू जिला स्थित तारानगर थाना इलाके में हुई, जहां आश्रम में बाबा के पड़ोसी ने उस पर किसी महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगा दिया। आरोप लगने के बाद तब हड़कम्प मच गया जब एक बाबा ने अपना प्राइवेट पार्ट खुद ही काट लिया। बाबा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक चूरू के बाबा हरिदास आश्रम में रहने वाले बाबा संतोषदास पर यह आरोप लगाया गया है। कहा जा रहा है कि बाबा का अपने आश्रम के पड़ोस के घर में आना जाना था। बाबा अक्सर वहां जाया करता था। आश्रम के नजदीक रहने वाले एक स्थानीय युवक पवन ने बाबा पर आरोप लगाया है कि बाबा अवैध संबंधों के कारण पड़ोस में आता-जाता है।