फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, गांववालों ने बताया ये

Tue, 17 Oct 2017 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पेड़ पर लटके ‌म‌िले शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कीठम झील के पास एक गांव में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक अपनी रिश्तेदारी में यहां आया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। लड़की की शनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा में कीठम से आगे अटूस से सटे गांव खड़वाई में सुबह रामवीर के खेत में लोगों ने प्रेमी युगल के शवों को लटके देखा। यह बात जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। रामवीर ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों में से एक युवक ने मृतक की ‌शनाख्त की। बताया गया है कि वह उसका चचेरा भाई था। मृतक लोकेश (32) मथुरा के महावन में गौनपुर गांव का रहने वाला था और अपने ताऊ के गांव खड़वाई में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वाले बोले ये

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक-युवती दोनों एक ही गांव के थे। लड़का ठाकुर बिरादरी से था। पुलिस ने युवक के परिवारीजनों को सूचना दे दी। गांववालों का कहना है कि सोमवार शाम को उन्होंने युवक-युवती को साथ-साथ घूमते देखा था। इसके बाद सुबह उनके शव कैसे पेड़ पर लटके मिले, इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें