फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला कर ढाई दिन में बनी इस दरगाह में जा छिपा दुष्कर्म का अभियुक्त

Wed, 15 Nov 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
घायल सिपाही से मिलने पहुंचे डीसीपी सत्येंद्र कुमार - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा पा चुके एक आदतन बदमाश ने पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया और वारदात के बाद फरार होकर अजमेर में ढाई दिन का झोपड़ा स्थित दरगाह पहुंच गया।
विज्ञापन


हमलावर बदमाश के वहां छिपे होने की भनक लगने पर पुलिस भी पीछा करते हुए अजमेर पहुंच गई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे धरदबोचा। उसे लेकर आज जयपुर पहुंच गई। यह मामला है राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती थाना इलाके का।

डीसीपी नार्थ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि विजय नगर बस्ती, भट्टाबस्ती निवासी आदतन बदमाश जाहिद उर्फ सिकंदर उर्फ आरिफ उर्फ जीवाणु है। 13 नवंबर को दोपहर साढ़े 3 बजे भट्टा बस्ती थाना इलाके में बिहारी का टीबा स्थित एक मकान में झगड़े की सूचना मिली थी। तब कांस्टेबल जगदीश प्रसाद व सूरत सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आदतन बदमाश जाहिद को झगड़ा करते हुए देखा।
विज्ञापन

ढाई दिन का झोपड़ा पर दरगाह में छिपा

अजमेर में ढाई दिन का झोंपड़ा - फोटो : google
जब कांस्टेबल जगदीश ने जाहिद को पकड़ने की कोशिश की तब उसने लोहे के हथियार से कांस्टेबल जगदीश पर जानलेवा हमला कर सिर फोड़ दिया और वहां से भाग निकला। लहूलुहान हालत में जगदीश को एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कर एसीपी जगमोहन शर्मा, थानाप्रभारी हरजीलाल यादव के नेतृत्व में टीमें गठित कर शहर के कई इलाकों में दबिश दी।

इस बीच आरोपी जाहिद के अजमेर में होने की सूचना मिली। तब सब इंस्पेक्टर इमरत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को अजमेर भेजा गया। जहां ढाई दिन का झोपड़ा पर दरगाह में छिपा होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने दरगाह सर्किल, अजमेर के उपाधीक्षक ओमप्रकाश से संपर्क कर जाब्ता लिया और आरोपी जाहिद को दरगाह से धरदबोचा।
विज्ञापन

मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के केस में उम्रकैद

गिरफ्तार आरोपी जाहिद - फोटो : Amar Ujala
एडिशनल डीसीपी राजेश मील के मुताबिक जाहिद उर्फ सिकंदर पहले भी मुरलीपुरा थाना इलाके में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के केस में उम्रकैद की सजा पा चुका है। वह वर्ष 2004 से 2015 तक जेल में बंद रहा। वर्ष 2015 में जेल से रिहा होने के बाद खानाबदोश रहा और मुरलीपुरा, विश्वकर्मा, हरमाड़ा थाना इलाके में चोर की वारदातें की। जिसमें उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज है। उससे पूछताछ जारी है। जिसमें कई और भी आपराधिक वारदातें खुलने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें