फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर लकड़ियों से भरा ट्रक पलटा 

Thu, 18 May 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
लकड़ियों से भरा ट्रक पलटा - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 11 पर कानोता के समीप गुरुवार दोपहर को लकड़ियों से भरा एक ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होने से पलट गया। लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना पर पहुंची कानोता थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को खड़ा करवाया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक जयपुर से दौसा की तरफ जा रहा था। तभी हाइवे पर दयारामपुरा बस स्टैंड पर ट्रक की स्पीड अधिक रहने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रक बस स्टैंड के पास पलट गया और चारों और लकड़ियां बिखर गई। 

दुर्घटना के वक्त आसपास कोई राहगीर नहीं था।
जिससे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान कुछ यातायात भी  प्रभावित हुआ। लेकिन मौके पर पहुंची कानोता थाना सूचना मिलने पर पहुंची कानोता थाना पुलिस ने भीड़ को दूर कर ट्रक सीधा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें