फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में भैंस के बच्चे को काटा, आरोपी फरार, केस दर्ज

Thu, 18 May 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
Crime shimla
विज्ञापन
मऊ के कोतवाली क्षेत्र के बंदी कला चेरूईडीह गांव में गुरुवार की दोपहर एक व्यक्ति ने अपने मकान में पड़वा (भैंस का बच्चा)काट डाला। सूचना मिलने पर जबतक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मांस और अवशेष को कब्जे में ले लिया। पुलिसने मांस को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में कोतवाली में मकान स्वामी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

बताते चले प्रदेश सरकार द्वारा बिना लाइसेंस के संचालित बूचड़खानों को बंद करने के फरमान के बाद एकबारगी जिले में बड़े जानवरों की कुर्बानी बंद सी हो गई थी। यहां के बूचखाने का लाइसेंस निलंबित हो चुका है।
विज्ञापन


ऐसे में गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चेरुईडीह गांव निवासी गुफरान पुत्र सुल्तान के घर में पड़वा काटा गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना के आधार पर जबतक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान मौके पर किसी के न मिलने पर पुलिस ने मांस को जब्त कर उसको जमीन में दफनवा दिया। साथ ही कुछ हिस्सा जांच के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने गृहस्वामी गुफरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें