फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, युवक घायल

Mon, 19 Jun 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
road accident - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
धौलपुर जिले के बाड़ी थाना इलाके में नेशनल हाईवे पर सोमवार अलसुबह तेज रफ्तार एक ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार बाड़ी कस्बे के पचौरी पाड़ा निवासी 60 वर्षीय भीकम अग्रवाल थे। वह किसी काम से खानपुर गांव गए थे। जहां से लौटते वक्त वह किसी बाइक पर लिफ्ट लेकर आ रहे थे, तभी हाइवे पर सरमथुरा स्टोन के पास अचानक सामने आए ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक पर पीछे सवार भीकम अग्रवाल के सिर में गंभीर चोट आयी। जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बाड़ी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें