फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इसलिए पति ने एक रात के लिए बाबा को सौंप दी पत्नी

Thu, 28 Sep 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी बाबा नारायण दास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दुष्कर्म और यौन शोषण के मामलों में बाबाओं के नाम आ रहे हैं और ऐसे में एक और बाबा का कारनामा सामने आया है। इस बाबा ने बच्चा होने का झांसा देकर एक पत्नी को रात को रोक लिया और उसका दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बाबा के चंगुल से छूटकर पत्नी ने जयपुर में पति और बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पत्नी ने सबसे पहले अपने पीहर फोन किया और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाबा नारायण दास उम्र 35 साल निवासी सबलगढ़, टेंटरा मुरैना, मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

नारायण दास प्रताप नगर में एक शनि मंदिर में रहता है। नजदीक ही 41 वर्षीया महिला भी अपने पति के साथ रहती है। उसका पति भी पूजा पाठ करता है। इससे उसकी आरोपी बाबा नारायण दास से जान पहचान है।
विज्ञापन

पति ने यह कहकर पत्नी को छोड़ा बाबा के पास

कमरे में बंद कर दुष्कर्म - फोटो : Demo pic
पीड़िता के मुताबिक 26 सितंबर की रात को उसका पति बाबा नारायणदास के कमरे पर लेकर गया। जहां वह एक घंटे में आने की बात कहकर पत्नी को वहीं बाबा के पास छोड़ गया। बाबा के परिचित होने से पीड़िता भी वहां ठहर गई। लेकिन काफी देर बाद भी पति नहीं आया।

तब बाबा ने पीड़िता से जबरन कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। रात करीब 3 बजे पीड़िता किसी तरह बाबा के चंगुल से भाग निकली और मालवीय नगर स्थित अपने पीहर पहुंच गई। जहां परिजनों को आपबीती बताई। तब कल वे लोग प्रताप नगर थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन

पत्नी ने पति पर लगाया ये आरोप

रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
पीड़िता का कहना था कि उसके पति ने गंदी नियत से बाबा के पास छोड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि महिला की शादी करीब 23 साल पहले हुई थी। लेकिन उनके बच्चा नहीं हुआ। इसके लिए वे कई डॉक्टरों और पंडित-बाबाओं के पास भी गए।

इस बीच बाबा ने पीड़िता के पति को बच्चा पैदा करने का झांसा देते हुए उसकी पत्नी को एक रात अपने पास रुकवाया था। पुलिस पूछताछ में बाबा पहले मना करता रहा। आखिरकार उसने पीड़िता से दुष्कर्म करना स्वीकार कर माफी भी मांगने लगा। वहीं, वारदात में अब पति से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें