फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान में इस बार जल्दी आ सकता है बजट, मुख्यमंत्री गहलोत ने दिए संकेत

Wed, 05 Oct 2022 08:44 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगला बजट जो पेश करेंगे, वो युवाओं के लिए होगा। इसके साथ ही उन्होंने जनता से एक बार फिर मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें एक मौका दीजिए। जिससे कि हम आपको दिखाएं कि राजस्थान वो फैसले कर सकता है, जो हिंदुस्तान में कोई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार जल्द बजट पेश करने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को सचिवालय में बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनावी साल होने के चलते जल्द बजट पेश किया जाएगा। जनवरी अंत और फरवरी तक बजट आ सकता है।  

विज्ञापन

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बजट की 89 फीसदी घोषणाएं पूरी हो गई है। 74 फीसदी काम इम्प्लीमेंट हो गए। चार बजट मैंने पेश किए, ये भी अपने आपमें बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि अधिकारियों ने भी जमकर काम किए। बजट आएगा तो विपक्ष को भी मौका मिलेगा। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने राजस्थान की जनता से एक बार फिर मौका देने की अपील की।


भाजपा सरकार को घेरा
मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आते ही हमारी योजनाएं बंद कर देती है। रिफाइनरी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। रिफाइनरी की लागत 70 हजार करोड़ पहुंच गई है। हम उनका काम कोई बंद नहीं करते हैं। ईआरसीपी बंद नहीं की, उसे आगे बढ़ा रहे हैं। आप सोच सकते हो कि हमारी नीति, हमारी सोच पॉजिटिव सोच है। इसलिए हम आगे बढ़ते हैं। हम चाहेंगे कि इस बार हमारी सरकार रिपीट हो। जिससे हम शानदार तरीके से सोशल सिक्योरिटी हो या अन्य शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवाएं हों, जो भी योजनाएं हैं, उन सबको हम मजबूती के साथ में आगे पेश कर सकें।

विज्ञापन

'मौका दीजिए कि राजस्थान के लिए वो फैसले लें, जो देश में कोई नहीं कर रहा है'
उन्होंने कहा कि ये हमारी इच्छा है और मैं पब्लिक से बार-बार आह्वान कर रहा हूं कि एक मौका दीजिए और जिससे कि हम आपको करके दिखाएं कि राजस्थान वो फैसले कर सकता है, जो हिंदुस्तान में कोई नहीं कर पा रहा है। अब भी हमने वो ही फैसले किए हैं, ये बात सब पूरा देश जानता है। सीएम ने आगे कहा कि अगला बजट जो पेश करेंगे, वो युवाओं के लिए होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी बजट के लिए सुझाव दे सकते हैं। हम उन सुझावों को परीक्षण के बाद बजट में शामिल करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें