फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर गर्म कॉफी फेंकने के बाद लड़की को पुकारने लगा 'आतंकी'

Wed, 21 Dec 2016 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिका के न्यूयार्क में एक शख्स ने लड़की के चेहरे पर गर्म कॉफी फेंक दी। आरोप है कि शख्स कथित तौर पर लड़की के मुस्लिम होने से नाराज था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। हादसा न्यूयार्क के एक डंकिन डोनट्स स्टोर में हुआ, जहां सिरफिरे शख्स ने मुस्लिमों को नापसंद करने की वजह से महिला के चेहरे पर गर्मa-गर्म कॉफी फेंक दी।
विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि इसके बाद उसने लड़की को एक आतंकवादी भी पुकारा। हमलावर का नाम नाथन ग्रे (34) है और बताया जा रहा है कि उसके पास रहने के लिए घर नहीं है। रविवार सुबह वह स्टोर में पहुंचा था और वहां पीड़िता के बगल की टेबल पर बैठ गया। 21 साल की पीड़िता अपनी दोस्तों के साथ वहां पर आई हुई थी। 

स्टोर के कर्मी ने बताया कि जब वो ग्रे को कॉफी दे रहा था, उस दौरान भी वह लड़कियों के ग्रुप को देखकर उन्हें आतंकवादियों पुकार रहा था, लेकिन उसने ग्रे की बातों पर गौर नहीं किया। कर्मी ने बताया कि उबली हुई कॉफी लेकर ग्रे उन्हीं लड़कियों के ग्रुप की पास वाली टेबल पर बैठ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कॉफी फेंकने के बाद बैग मारा मुंह पर

डेमो पिक
बगल में बैठेने के बाद ग्रे, अपनी नाराजगी रोक नहीं पाया और उसने लड़कियों को आतंकी कह दिया। इस पर ग्रे को जैसे ही पीड़िता ने बेवकूफ कहा उसने अपनी कॉफी को लड़की के मुंह पर फेंक दी। मौक पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि कॉफी इतनी गर्म थी कि लड़की जोर-जोर से करहाने लगी। 

बताया जा रहा है कि सनकी का इतने से ही मन नहीं भरा उसने अपना बैग उठाया और पीड़िता के जले हुए चेहरे पर दे मारा। पुलिस के मुताबिक बर्बर अपराध करने की वजह से आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें