रियो पैरालंपिक तीरंदाज को प्रैक्टिस के दौरान ऐसी बात कह दी गई कि वो एसपी के पास पहुंच गई। मामला हरियाणा के रोहतक का है। खिलाड़ी को प्रैक्टिस करने जाने पर जातिसूचक शब्द कहे जाते हैं तो खेल छुड़वाने को मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।
राजीव गांधी स्टेडियम में प्रेक्टिस करने वाली पैरालंपिक तीरंदाज पिछले काफी समय से मानसिक उत्पीड़न झेल रही है। पीड़िता ने एसपी के सामने पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई और साथी तीरंदाज व उसके पिता पर ऐसा करने का आरोप लगाया। एसपी ने महिला थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए।
पुराना रोहतक में रहने वाली पूजा पोलियो ग्रस्त है। वह पैर में परेशानी होने के बावजूद पैरालंपिक में खेलने वाली देश की पहली तीरंदाज बनी। लेकिन वह पैरालंपिक खिलाड़ी मानसिक उत्पीड़न झेल रही है और काफी दिनों से प्रेक्टिस भी नहीं कर रही है।