फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अल्ला हू अकबर' चिल्लाते हुए IS ने काटी 86 साल के पादरी की गर्दन

Tue, 26 Jul 2016 08:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने फ्रांस की एक चर्च के 86 वर्षीय पादरी का रेतकर मौत के घाट उतार दिया। डेली मेल के अनुसार, बजुर्ग पादरी का गला रेतते वक्त आतंकी 'अल्लाहु अकबर' चिल्ला रहे थे।
विज्ञापन


वहीं पादरी के सा‌थ अगवा की गईं चर्च की दो नन को जान बचाकर भागने के लिए कहा गया और जब वे भागने लगीं तो उन्हें गोली मार दी गई।

घटना मंगलवार सुबह की है। सूचना के अनुसार, दो आतंकवादी नॉमंडी इलाके चर्चा में घुसकर वहां के पादरी और नन को बंधक बना लिया। सूचना के बाद पुलिस जब तक उन आतंकियों पर काबू पाती इससे पहले उन्होंने पादरी का गला रेत दिया। पादरी का नाम जैक्वेस हैमेल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

फ्रांस ने किया आईएस तबाह करने का ऐलान

- फोटो : Daily Mail
पादरी और नन का कत्ल कर फ्रांस पुलिस ने भी घेराबंदी कर दो आतंकवाद‌ियों को मार गिराया। इस आतंकी हमले में और नन गंभीर से रूप से जख्मी हो गई है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

वहीं घटना की निंदा करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति होलांद ने आईएस के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। उन्होंने कहा अब आईएस के खिलाफ युद्ध छेड़ेंगे।

बताया जा रहा है कि आईएस की ओर से जारी की कैथोलिक चर्चों हिट लिस्‍ट में इस चर्च का भी नाम था। वहीं 2015 में इस चर्च के पास ठहलते हुए दो संदिग्‍ध लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें एक फ्रांस का स्‍थानीय नागरिक भी था। यह नागरिक अभी भी जासूसी करने के आरोप में जेल में बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें