ईस्टर संडे पर सब इक्ट्ठा हुए थे। इस जश्न में एक 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। उसकी चीखें किसी को नहीं सुनाई दीं, यहां तक की उसकी मां को भी, जो उसकी के बगल में ही थी। चार दरिंदे नन्हीं बच्ची का रेप कर रहे थे और मां नशे में धुत धुएं के छल्ले उड़ा रही थी।
दिल दहला देने वाली वारदात अमेरिका के यूटाह की है। वरनल स्थित एक दोस्त के घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। यूनिटाह काउंटी शेरिफ ने 4 लोगों को नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मिरर की खबर के मुताबिक मामले की छानबीन तक चारों की जमानत पर रोक लगाई गई है। चारों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक बीते ईस्टर संडे पर एक महिला अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर अपने दोस्त के घर गई थी। धरे गए चार आरोपी भी इस मौके पर आमंत्रित किए गए थे। लेकिन चारों की नीयत मासूम बच्ची पर डोल गई और उसे हवस का शिकार बना डाला।
मां धुएं के छल्ले उड़ा रही थी और बच्ची से रेप हो रहा था
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी
- फोटो : demo
पुलिस के मुताबिक 36 वर्षीय लारसन रोनडीउ, 20 वर्षीय जोसिआह रोनडीउ, 29 वर्षीय जेरी फ्लैटलिप और 26 वर्षीय रेंडाल फ्लैटलिप के रूप में आरोपियों पहचान हुई है।
पुलिस की मानें तो इन चारों ने बच्ची से बलात्कार के बाद उसे धमकाया कि अगर किसी को भी इस बारे में जानकारी दी को जान से मार दी जाएगी।
सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जिस वक्त बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दिया जा रहा था उस वक्त बच्ची की मां दूसरे कमरे में मेथ (एक प्रकार का नशा) लेने में बिजी थी।
पुलिस इस केस में और भी सुबूत जुटा रही है। बच्ची को सरकारी देखभाल में रखा गया है।