फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से जुदाई नहीं थी बर्दाश्त, पति से शादी कराकर ले आई घर

Tue, 09 Jan 2018 10:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पति से कराई बहन की शादी - फोटो : dunya news
विज्ञापन
पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई है, जिसे पढ़ने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। एक बहन को अपनी बहन से जुदाई बर्दाश्त नहीं थी। इसलिए उसने अपने पति से ही अपनी बहन की शादी करा दी। इसके बाद...
विज्ञापन


खबर पाकिस्तान के मुल्तान से है। पंजाब प्रांत के मुल्तान में एक लड़की ने अपने पति की दूसरी शादी कराई है। उसने दूसरी शादी अपनी बहन से कराई है। वजह ऐसी है कि हर कोई सुनकर हैरान है। 

पढ़ें:- इमरान खान बोले- प्रपोज किया है निकाह नहीं, बुशरा की हां का इंतजार
विज्ञापन


आपको बता दें कि पाकिस्तान के दुनिया न्यूज ने इस पूरे मामले का वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया। जिसमें तीनों साथ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल युवक फराज की शादी करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी। उसके कुछ दिन बाद ही फराज की पत्नी अलीना ने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया। 

उसने अपनी चचेरी बहन की शादी अपने शौहर से करा दी। जब इस बार में उससे बातचीत की गई तो उसने बताया कि वह अपनी चचेरी बहन अलिस्मा के बगैर रह नहीं सकती। इसलिए शौहर की रजामंदी से अपनी बहन की शादी उनसे करा दी। 
विज्ञापन

पति की अपनी बहन से कराई शादी - फोटो : dunya news
दूसरी बहन अलिस्मा के मुताबिक वह दोनों बहनें बचपन से ही साथ रही हैं, इसलिए दोनों का अलग होने पर मन नहीं लग रहा था। दोनों ने फैसला लिया और उसने मेरी शादी अपने शौहर से करा दी। अब हम दोनों साथ रह सकेंगी। 

इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब दूल्हे ने मीडिया के सामने आपबीती बताई। उसने कहा कि दोनों बहनों से शादी करने पर समाज मेरा दुश्मन बन गया। दोनों बीवियों के घरवाले मेरी तलाश में जुटे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। 

यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हो रहा है। मामले को लेकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें