फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोको हराम के कब्जे से 21 लड़कियां 'रिहा', दो साल पहले किया था अगवा

Thu, 13 Oct 2016 05:39 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
नाइजीरिया के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि दो साल पहले आतंकी संगठन बोको हराम ने जिन 270 स्कूली लड़कियों को अगवा किया था उनमें से 21 लड़कियों को आजाद कर दिया गया है। अधिकारी ने पहचान न बताने की शर्त पर ये जानकारी दी है और सरकार ने इस बारे में फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया है। खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इससे पहले इन लड़कियों की रिहाई की कुछ खबरें गलत भी साबित हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन लड़कियों को उत्तरपूर्वी शहर माइदुगुरी में सुरक्षा बलों की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। अधिकारी ने ये नहीं बताया है कि ये लड़कियां बोको हराम के चंगुल से कैसे निकली हैं या निकाली गई हैं।

हालांकि नाइजीरिया की सेना ने पिछले कई दिनों से बोको हराम के गढ़ माने जाने वाले सामबिसा जंगलों में बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है। बोको हराम कट्टरपंथी इस्लामी संगठन है और नाइजीरिया की सरकार मानती है कि इसने पिछले कुछ वर्षों में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें