फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात लाख की एल्यूमिनियम वायर बरामद

Thu, 13 Oct 2016 05:31 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
नेेशनल पावर ग्रिड कारपोरेशन की हाई वोल्टेज केबल वायर चोरों ने गांव मढ़नाका के निकट से चुरा ली। चोर कैंटर में लादकर केबल को ले जा रहे थे। रास्ता खराब होने के चलते वाहन फंस गया। लोगों ने मिंडकोला पुलिस चौकी को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर ढाई टन वजन की एल्यूमिनियम वायर को कैंटर से बरामद कर लिया। उक्त वायर की कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। 
मिंडकोला पुलिस चौकी प्रभारी नानक हुड्डा ने बताया पुलिस ने नेशनल पावर ग्रिड कारपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि यह लाइन दिल्ली से राजस्थान होकर गुजरात तक जाती है। इस लाइन के इंचार्ज एवं नेशनल पावर ग्रिड कारपोरेशन अलवर रोड भिवाड़ी स्थित ऑफिस के मैनेजर टीएस तेवतिया ने मौके पर पहुंचकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जांच अधिकारी नानक हुड्डा ने बताया जिस कैंटर में उक्त केबल रखे हुए थे उस पर राजस्थान का नंबर है। एसएचओ हथीन दीपचंद ने बताया कि राजस्थान पुलिस से भी इस बारे में सहयोग लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें