फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता: युवक को सरपंच पति का कॉलर पकड़ना पड़ा भारी, काट दिए गए दोनों हाथ, जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

Sun, 18 Jul 2021 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में मामूली बात को लेकर दबंग ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। होशंगाबाद में आपसी रंजिश के चलते सरपंच पति ने युवक को अपनी जाल में फंसाकर उसे घेर लिया और मारपीट की और जी नहीं भरा तो धारदार हथियार से हाथ काट दिए। आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। सरपंच पति ने अपमान का बदला लेने के लिए युवक के दोनों हाथ काट दिए। घटना  होशंगाबाद जिले की बाबई के ग्राम चोराहेट की है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, युवक का हाथ नहीं जुड़ पाया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों में पुराने विवाद हैं। विवाद के दौरान युवक ने सरपंच पति का कॉलर पकड़  लिया था। इससे नाराज लोगों ने युवक के दोनों हाथ काट दिए हैं।
विज्ञापन


दोनों के बीच चल रही थी पुरानी रंजिश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को मंडी में बुलाया। इसके बाद मारपीट की और धारदार हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। घायल युवक को गंभीर हालत में होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की स्थिति गंभीर है। आरोपियों की तलाश में बाबई पुलिस छपेमारी कर रही है। पीड़ित युवक सोमेश और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। पुलिस के मुताबिक पहले भी इन लोगों में विवाद हुआ था। यह रंजिश लंबे समय से चल रही है, जिसे लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी।

धारदार हथियार से दोनों हाथ काट दिए
बाबई थाना प्रभारी अशोक बरबड़े ने बताया कि 27 वर्षीय सोमेश चौधरी गांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान नहर के पास वेंकट, केशव, भगवान सिंह, नाती चौधरी और मकरंद ने रोक ली। पांचों ने पहले युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद धारदार हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


अनाज मंडी में दोनों के बीच हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह इटारसी स्थित अनाज मंडी में सरपंच पति और युवक के बीच विवाद हुआ था। युवक ने इस दौरान सरपंच पति का कॉलर पकड़ लिया था, जिससे सरपंच पति और उसका परिवार अपमानित महसूस कर रहा था। इसके बाद से ही बदला लेने के लिए आरोपी मारने के लिए प्लान बनाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें