फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन काम पर लौटे, इस जगह मिली पहली पोस्टिंग

Mon, 13 May 2019 11:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिनंदन वर्तमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को राजस्थान के सूरतगढ़ वायुसेना बेस में पहली पोस्टिंग मिल गई है। यह पहली पोस्टिंग उन्हें पाकिस्तान से वापस आने के बाद मिली है। उन्हें 27 फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने बंधक बना लिया था। लगभग 60 घंटों बाद उनकी स्वदेश वापसी हुई थी। 

विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने अपनी ड्यूटी संभाली। यह पहली बार नहीं है जब उनकी पोस्टिंग राजस्थान में की गई है। इससे पहले बीकानेर में भी उन्हें तैनाती मिल चुकी है । पूर्व वायुसेना अधिकारी के बेटे अभिनंदन ने अपने पिता की पोस्टिंग के दौरान यहां से पढ़ाई की है। 

हालांकि वायुसेना ने विंग कमांडर की वर्तमान पोस्टिंग के बारे में पुष्टि नहीं की है। एक अधिकारी ने कहा, 'सभी डिफेंस पोस्टिंग गोपनीय होती हैं और हम केवल इतनी जानकारी दे सकते हैं कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान की तैनाती राजस्थान में की गई है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती।'
विज्ञापन


वहीं सूरतगढ़ के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अभिनंदन वायुसेना स्टेशन आए हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'सूरतगढ़ एयर फोर्स बेस में मिग-21 बाइसन विमान है और इस समय यह साफ नहीं है कि अभिनंदन को विमान उड़ाने का मौका मिलेगा या नहीं। चूंकि प्रोटोकॉल के अनुसार पायलट के इजेक्ट (विमान से कूदने) होने के बाद उसे ग्राउंडिड कर दिया जाता है। हालांकि हो सकता है कि विंग कमांडर के मामले को अलग तरह से देखा जाए।'

कुछ हफ्तों पहले ही उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में अपने साथी सैनिकों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे थे। उनके साथियों में तस्वीरें लेने की होड़ सी मची दिखाई दे रही थी। वीडियो में अभिनंदन अपने साथियों के बीच वायुसेना की वर्दी में दिखाई दे रहे थे और उनकी मूंछें पहले से काफी ज्यादा बड़ी हो गई है।

वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान के लिए युद्धकालीन वीरता पुरस्कार ‘वीर चक्र’ की सिफारिश की है। 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के एयर स्ट्राइक के अगले दिन हमला करने आए पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते हुए अभिनंदन ने पाक के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। वीर चक्र युद्ध के समय वीरता के लिए सेना में दिया जाने वाला परम वीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरा सर्वोच्च सम्मान है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें