फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: क्या गाजा की 'नदी' बचा लेगी लाखों लोगों को! क्यों कही जा रही है एक सुरक्षित जगह

सार

Gaza War: इस्राइल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता के मुताबिक वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हमास के ऊपर किए जाने वाले हमले में स्थानीय नागरिकों को किसी तरह का जान माल का नुकसान ना हो। लेकिन हमास ने स्थानीय नागरिकों को अपनी शील्ड के तौर पर इस्तेमाल कर आगे करने की शातिराना रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन
Gaza Strip Map - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल की ओर से किए जाने वाले हमले में क्या गाजा पट्टी का कोई इलाका अभी भी सुरक्षित बचा हुआ है। जवाब होगा शायद नहीं। लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि अभी भी गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में बहने वाली नदी "वाडी गाजा" का इलाका हमले से सुरक्षित है। शायद यही वजह है कि गाजा शहर पर गिर रहे बमों से बचने के लिए इस्राइल डिफेंस फोर्स ने खुद यहां के बेगुनाहों को इस नदी के दक्षिणी हिस्से में जाने के लिए कहा है। यह हिस्सा गाजा शहर की तुलना में अभी भी सबसे ज्यादा सुरक्षित है। हालांकि जानकारी के मुताबिक गाजा पट्टी में बहुत से शहर इलाके और गांव ऐसे हैं जो कि हमास के सबसे बड़े गढ़ हैं। जहां पर देर सबेर इस्राइल की बमबारी होनी तय है। फिलहाल हमास के आतंकियों ने गाजा शहर से जाने वालों को न सिर्फ रोकना शुरू कर दिया है, बल्कि उनको अपने साथ उन मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने के लिए कह रहे हैं ताकि हमले में खुद के बचाव की तैयारी कर सकें।

विज्ञापन

इस्राइल में लगातार हो रही बमबारी से हमास के आतंकी तो मारे ही जा रहे हैं लेकिन साथ में उनके कई बेगुनाह नागरिक भी मौत की जद में आ रहे हैं। इस्राइल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस कहते हैं कि गाजा शहर में रहने वालों को यह जानकारी भेजी गई है कि वह हमास आतंकियों के साथ किसी भी बिल्डिंग में बिल्कुल ना रहे। इन लोगों को सलाह दी गई है कि यहां के निवासी अगले 24 से 48 घंटे के भीतर गाजा शहर को छोड़कर यहां के दक्षिणी हिस्से में अपने परिवार के साथ चले जाएं। दक्षिणी हिस्से में बहने वाली वाडी गाजा नदी के इलाके में हमास आतंकियों का उतना बड़ा एस्टेब्लिशमेंट नहीं है। क्योंकि इस्राइल की ओर से की जाने वाली लगातार बमबारी में हमास का पूरा नेटवर्क गाजा शहर में सक्रिय हो गया है। और यही से पूरे ऑपरेशन को इसराइल के लिए ऑपरेट किया जा रहा है। ऐसे में अन्य इलाकों में जाकर रहने और खास तौर से बॉडी गाजा नदी के किनारे वाले इलाकों में स्थानीय लोग सुरक्षा के दृष्टि से सबसे सुरक्षित हैं।

इस्राइल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता के मुताबिक वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हमास के ऊपर किए जाने वाले हमले में स्थानीय नागरिकों को किसी तरह का जान माल का नुकसान ना हो। लेकिन हमास ने स्थानीय नागरिकों को अपनी शील्ड के तौर पर इस्तेमाल कर आगे करने की शातिराना रणनीति अपनाई है। यही वजह है की इस्राइली सेना ने स्थानीय लोगों को बचाने का उपाय भी बताया है और हमास के आतंकियों के चंगुल में न फंसने के लिए भी कहा है। इसराइल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता कहते हैं कि उनकी ओर से गाजा के लोगों को गाजा नदी की ओर जाने की अपील हजारों लाखों लोगों की जान बचा सकती है। हालांकि जानकारी यही मिल रही है कि जो गाजा के स्थानीय लोग दक्षिणी इलाके में जाने की तैयारी कर भी रहे हैं उनको हमास के आतंकी जाने से रोक रहे हैं। इस्राइली सेना के मुताबिक दरअसल ऐसा हमास के आतंकी सिर्फ उनको अपनी एक शील्ड बनाने की कोशिश में लगे हैं।
 

इस्राइली सेना के प्रवक्ता के  मुताबिक हमास के आतंकी गाजा शहर में न सिर्फ ऊंची ऊंची इमारत में लोगों के साथ रह रहे हैं बल्कि वह सड़कों के अंदर बनाई गई टनल के भीतर भी रह रहे हैं। क्योंकि अब हमास पर लगातार हमले हो रहे हैं इसलिए इन हमलों में कुछ निर्दोष लोग भी मारे भी जा रहे हैं। उन्होंने गाजा में रह रहे लोगों से अपील की है कि वह अपनी जान बचाने के लिए और इस्राइली सेना के किसी भी हमले से बचने के लिए दक्षिणी सेक्टर में सबसे पहले चले जाएं। प्रवक्ता के मुताबिक यह लोग तब तक उसे इलाके में रहे जब तक कि अगले आदेश उन तक वापस आने के या किसी और तरह के न दिए जाएं। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से यह भी अपील की है जो लोग नहीं जाना चाहते हैं या उनको रोका जा रहा है तो वह इस्राइल की सिक्योरिटी फेंस की ओर आने से पूरी तरह से बचे। क्योंकि जानकारी के मुताबिक इस्राइल पर हमला करने वाले हमास के आतंकी यहां की सिक्योरिटी फेंस के नजदीक से आकर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गाजा के दक्षिणी सेक्टर में बहने वाली नदी वाडी गाज़ा के आसपास के इलाके इसलिए सुरक्षित है क्योंकि वहां पर अभी हमास के आतंकियों का परमानेंट एस्टेब्लिशमेंट नहीं है। रक्षा मामलों के।जानकार और पश्चिम एशिया को करीब से समझने वाले मेजर विजय रावत कहते हैं कि दक्षिणी इलाके के खान यूनिस और उसके आसपास के कई क्षेत्र अभी भी इस्राइल के हमले से बचे हुए हैं। इसमें दक्षिणी इलाके के जोहरा, अल मावसी, किजूफिएम, अलअहर और शॉन पार्क जैसे इलाकों में इस्राइल की ओर से हमले फिलहाल नहीं हुए हैं। इस वक्त पूरा का पूरा टारगेट इस्राइली सेना का गाजा शहर ही है। यही वजह है कि इसराइल डिफेंस फोर्स की ओर से गाजा में रहने वालों को दक्षिणी इलाकों में जाने के लिए कहा जा रहा है। मेजर रावत कहते हैं कि अगर इसराइल को इस बात की भनक लगती है कि हमास के आतंकियों का क्षेत्र दक्षिणी हिस्से में भी बढ़ रहा है तो हमले वहां भी होंगे। लेकिन अभी तक की जानकारी के मुताबिक हमास का सबसे बड़ा गढ़ गाजा ही है। इसलिए अगर गाजा के रहने वाले लोग दक्षिणी सेक्टर में खासतौर से नदी के इलाके में चले जाते हैं तो लाखों लोगों की जान का खतरा फिलहाल टल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें