फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों को सुविधा: गोवर्धन पर्वत का परिक्रमा मार्ग होगा वाई-फाई

Thu, 14 Oct 2021 06:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 39.73 करोड़ रुपए की परियोजना बनाई है।
विज्ञापन
गोवर्धन में परिक्रमा लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के पास गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

विज्ञापन


पांच चरणों की यह परियोजना मार्च 2022 तक पूरी होने की संभावना है। गोवर्धन पर्वत के चारों ओर 7 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दो परिक्रमाएं आयोजित होती हैं जहां सिर्फ कृष्ण जन्माष्टमी पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालु जमा होते हैं जबकि साल भर में 50 लाख से अधिक लोग यहां पहुंचते हैं।

लेकिन अभी तक उनके लिए इतने लंबे परिक्रमा मार्ग पर पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं था। यही नहीं रास्ते में पड़ने वाले चंद्र सरोवर, कुसुम सरोवर और मानसी गंगा जैसे स्थल बदहाली की स्थिति में थे।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 39.73 करोड़ रुपए की परियोजना बनाई है। इसमें गोवर्धन बस स्टेशन, मल्टी लेवल कार पार्किंग, लिफ्ट और क्लॉक रूम का निर्माण शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें