फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की डोज 100 करोड़ पार: WHO चीफ ने की भारत की तारीफ, कहा- सबको साथ लेकर चलने से हुआ संभव

Thu, 21 Oct 2021 02:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधोनाम घेब्रेयसस ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। भारत के इस ऐतिहासिक क्षण पर डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने कहा है कि देश में बिना किसी पक्षपात और सबको साथ लेकर चलने से टीकाकरण का विशाल लक्ष्य हासिल हुआ है।
विज्ञापन
टेड्रोस अधोनाम घेब्रेयसस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। इस मौके पर देश से लेकर विदेश तक बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधोनाम घेब्रेयसस ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। भारत के इस ऐतिहासिक क्षण पर डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने कहा है कि देश में बिना किसी पक्षपात और सबको साथ लेकर चलने से टीकाकरण का विशाल लक्ष्य हासिल हुआ है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ निदेशक ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना के प्रति अपनी संवेदनशील आबादी को बचाने और पक्षपात रहित रहकर टीकाकरण लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों को लेकर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई।

बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बात की। यहां पीएम मोदी के सामने ही बनारस के दिव्यांग अरुण रॉय को 100करोड़वां डोज लगाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में COVID19 वॉर रूम का दौरा किया, कर्मचारियों के साथ बातचीत की और भारत द्वारा वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े पार करने के मौके पर मिठाई वितरित की। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी इस मौके पर मौजूद रहे।

सामूहिक भावना की जीत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने पर कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टीकाकरण की इस उपलब्धि को भारतीय विज्ञान, उद्यमों और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत करार दिया। मोदी देश के यह उपलब्धि हासिल करने के मौके पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी पहुंचे। उन्होंने वहां अस्पताल के अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी उनके साथ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें