फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अनजाने में अपनी ही बेटी को लिया निशाने पर

Mon, 18 Jul 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वामी को जब गलती का पता चला तो उन्होंने एक और ट्वीट किया। - फोटो : Getty
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रति सुब्रमण्यम स्वामी का घृणा भाव अब सार्वजनिक हो गया है। इसके अलावा पत्रकारों को निशाने पर रख कांग्रेस की आलोचना करने का उनका भाव अब रहस्य नहीं रहा है। हालांकि रविवार को उनका यह दांव उल्टा पड़ गया, जब ट्विटर पर उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय प्रधानमंत्री के साथ विदेश दौरे पर जाने वाले पत्रकारों की एक खबर को ट्वीट किया। 
विज्ञापन

  Exclusive : UPA And Media Cronyism https://t.co/QejkhnsOCZ #Jan-SatyaGrah via @Jan_Satyagrah — Subramanian Swamy (@Swamy39) July 17, 2016


बीजेपी नेता ने अपने इस ट्वीट में जन सत्याग्रह वेबसाइट की खबर को ट्वीट किया था। इसमें कहा गया है, 'सरकार के साथ करीबी रखने वाले संपादकों और पत्रकारों के मौज के दिन गुजर चुके हैं, जब वे प्रधानमंत्री की आधिकारिक विदेश यात्राओं के सदस्य होते हुए मौज उड़ाते थे। यह एक्सक्लूसिव स्टोरी सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के आधार पर बनाई गई है। रिपोर्ट में उन पत्रकारों और संपादकों के नाम हैं जो मनमोहन सिंह की सरकार के समय विदेश यात्राओं का हिस्सा हुआ करते थे।'
विज्ञापन

स्वामी की हुई खिंचाई

स्वामी की सफाई सोशल मीडिया यूजर्स के गले नहीं उतरी। - फोटो : PTI
स्वामी को जब अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने सफाई देते हुए एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने मीडिया क्रोनिज्म को लेकर ट्वीट किया। सुहासिनी उस फोटो में हैं। वह किसी की करीबी नहीं है इसलिए फोटो में सुधार कर लें। 
  I re-tweeted a tweet of media cronies.Suhasini photo is in that! She is nobody's crony. I brought her up to be fearless. So pl amend photo — Subramanian Swamy (@Swamy39) July 17, 2016


बीजेपी नेता की सफाई सोशल मीडिया यूजर्स के गले नहीं उतरी और लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की।
  That awkward moment when Subramanian Swamy realised he ended up attacking his own daughter. https://t.co/xbJthXEvQ1 — Rahul Kanwal (@rahulkanwal) July 17, 2016

  Where Swamy goes against his daughter as well.. https://t.co/hnSq0ttgFO — 4sn (@4SN) July 17, 2016

  Swamy RT's a news on UPA & Media cronyism where his daughter name features. Then he says Suhasini is nobody's crony pic.twitter.com/mpcBMaw4UV — Invincible (@i_me_my5elf) July 17, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें