फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: बंगाल के राज्यपाल ने दी कार्रवाई की चेतावनी तो, शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने सीवी बोस को कहा 'पिशाच'

Sat, 09 Sep 2023 10:45 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने राज्यपाल का नाम लिए बिना उन्हें शहर में नया वैंपायर (पिशाच) कहकर उनका मजाक उड़ाया और लोगों को उनसे सावधान रहने की सलाह तक डे डाली।
विज्ञापन
सीवी आनंद बोस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सरकार और राजभवन के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर जमकर हमला बोला और उन्हें पिशाच तक कह डाला है। इससे पहले बसु ने राजभवन पर तानाशाही करने का आरोप लगाया था, इसके बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को आधी रात को बहुत बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


आधी रात होने का इंतजार कीजिए
राज्यपाल बोस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कि आज आधी रात होने का इंतजार कीजिए, आप देखेंगे कि कार्रवाई क्या होती है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने राज्य के सात विश्वविद्यालयों के अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति की थी।

राज्यपाल का पिशाच कहकर उनका मजाक उड़ाया
लेकिन इसके कुछ ही मिनटों में, शिक्षा मंत्री बसु ने राज्यपाल का नाम लिए बिना उन्हें शहर में नया वैंपायर (पिशाच) कहकर उनका मजाक उड़ाया और लोगों को उनसे सावधान रहने की सलाह तक डे डाली। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि आधी रात तक देखें, कार्रवाई देखें, सावधान! सावधान! सावधान! शहर में नया वैंपायर (पिशाच)! नागरिकगण कृपया अपना ध्यान रखें। भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार कि राक्षस प्रहर’ का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


बंगाल सरकार और राजभवन के बीच जारी वाकयुद्ध जारी
विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और राजभवन के बीच जारी वाकयुद्ध जारी है। शुक्रवार को बसु ने राज्यपाल पर राज्य में उच्च शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की हालिया कार्रवाई का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्रणाली को दिवालिया बनाना है। 

साथ ही कहा कि राज्यपाल संबंधित राज्य विश्वविद्यालयों की विधियों को नष्ट कर रहे हैं। ऐसी नियुक्तियां किसी से परामर्श किए बिना की गई हैं। वह तानाशाही तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि कानून के अनुसार राज्यपाल राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं। उन्हें सीमा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि हम राज्यपाल की ऐसी कार्रवाई पर चुप नहीं रहेंगे।

भाजपा ने कहा- राज्यपाल को अपमानित कर रही सरकार
बंगाल के शिक्षा मंत्री द्वारा राज्यपाल को वैंपायर (पिशाच) बताने पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि ममता सरकार के मंत्री और तृणमूल नेता राज्यपाल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उनका अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, तृणमूल नेता राज्यपाल को पहले जेम्स बांड, तुगलक, भाजपा का दलाल बताते थे और अब वैंपायर (पिशाच) कह रहे हैं। राज्य के सांविधानिक प्रमुख के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें