फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद: पश्चिम रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट निदेशक पर कार्रवाई, 15 लाख की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार

Fri, 25 Feb 2022 10:51 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

इस मामले में मुख्य और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद मुंबई, अहमदाबाद और पटना में छापे मारे गए। इनमें आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 15 लाख रिश्वत से जुड़े मामले में पश्चिम रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर विद्युतीकरण एके चौधरी, मुंबई की विकरान इंजीनियरिंग एवं एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड के उप महाप्रबंधक (ऑपरेशंस) अनिल पाटिल व उसके साथी अमित पटेल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, गुजरात के वाकानगर में ट्रैक्शन सब स्टेशन की नींव और लाइन डालने की निविदा में पक्ष लेने के लिए सीपीडी एके चौधरी निजी कंपनी के दोनों कर्मियों से 15 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे। हवाला से यह रकम अहमदाबाद लाई गई। वहां से निजी कंपनी के कर्मियों ने इसे सीपीडी तक पहुंचाया। 

इसके बाद सीबीआई ने छापा मारकर सीपीडी और निजी कंपनी के दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली। इस मामले में मुख्य और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद मुंबई, अहमदाबाद और पटना में छापे मारे गए। इनमें आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें